suvichar
✕

सुरेश रैना ने उड़ाईं कोरोना के नियमों की धज्जियां, मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, जमानत पर हुई रिहाई

Updated: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (16:33 IST)
मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) को मुंबई हवाई अड्डे के पास कोरोना के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।
 
 पुलिस ने मुंबई के एक क्लब में छापा मारा जहां कोरोना के उल्लंघन के आरोप में रैना और गायक गुरु रंधावा (Guru Randhawa) सहित 34 लोगों को हिरासत में लिया गया। साहर पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में रैना और रंधावा भी शामिल हैं। हालांकि आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
 
मुंबई पुलिस ने बताया कि रैना सहित 34 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 के तहत और महामारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी ड्रैगनफ्लाई पब से हुई जहां कोरोना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए रात को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। नए साल को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई में 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक कई प्रतिबंध लगाए हैं।
 
 
 बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने 15 अगस्त को संन्यास लिया था और उसके बाद 20 अगस्त को वे अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ दुबई पहुंचे थे। रैना कुछ दिन दुबई रहे लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए स्वदेश लौट आए और इस बार आईपीएल में नहीं खेले। रैना हाल में जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों में लगे हुए हैं।  (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख