biodatamaker

ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट की ऑक्सीजन टास्क फोर्स

Updated: सोमवार, 10 मई 2021 (10:33 IST)
नई दिल्ली। देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की व्यवस्थित तरीके से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित 12 सदस्यीय कार्यबल ने रविवार को पहली बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
 
कार्यबल के सदस्यों में पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. भाबतोश 
बिस्वास, सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह राणा, नारायण 
हेल्थकेयर के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर 
की प्रोफेसर डॉ. गगनदीप कांग और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर के निदेशक डॉ जे वी पीटर 
समेत अन्य विशेषज्ञ हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और केंद्रीय सचिव (सड़क परिवहन और 
राजमार्ग मंत्रालय) गिरधर अरमाने भी बैठक में उपस्थित थे। न्यायालय के निर्देश के मुताबिक टीम में कुछ और विशेषज्ञ शामिल किए जा सकते हैं। इसके तहत नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया, आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव भी विशेष आमंत्रित गण के रूप में मौजूद थे। 


 
राष्ट्रीय कार्यबल ने खास सुझावों के लिए विचार-विमर्श जारी रखने का फैसला किया। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के मरीजों की जान बचाने और जनस्वास्थ्य व्यवस्था की मदद के लिए ऑक्सीजन के आवंटन पर कार्यप्रणाली तैयार करने के संबंध में शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों के 12 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यबल का गठन किया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख