biodatamaker

इंदौर में Corona मरीजों में अचानक आया तेज उछाल, 1 दिन में 131 Positive मरीज, आंकड़ा 2200 के पार

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (01:45 IST)
इंदौर। देश के रेड जोन में चौथे नंबर पर चल रहे इंदौर में बुधवार को कोरोना वायरस के मरीजों में अचानक तेज उछाल आया और 131 नए मरीज मिलने से कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2200 के पार चला गया। हालांकि केवल 1 कोरोना मरीज ने ही दम तोड़ा, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 96 पर पहुंच गया। बुधवार को चार अस्पतालों से 90 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया द्वारा देर रात जारी फाइनल मे‍डिकल बुलेटिन में बताया गया है कि बुधवार को कुल 1422 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 1291 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 131 मरीजों की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 131 नए मरीजों के मिलने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2238 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि बुधवार को प्राप्त किए सैंपलों की संख्या 1728 है। अब तक हमें कुल 18 हजार 537 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। बुधवार को केवल 1 कोरोना मरीज की मौत हुई। इस मौत के बाद इंदौर में मरने वालों की कुल संख्या 96 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में 1096 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार जारी है।
उन्होंने यह भी बताया कि संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन व हॉस्टल) से बुधवार को 17 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह संस्थागत क्वारेंटाइन से अब तक 1993 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 
इसके अलावा बुधवार को 90 मरीज विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। अब तक इंदौर में 1114 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। सर्वाधिक 44 मरीज अरबिंदो अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं जबकि इंडेक्स अस्पताल से 36, चोइथराम अस्पताल से 4 और मनोरमा राजे टीबी अस्पताल से 6 मरीजों को छुट्‍टी मिली है।
अरबिंदो अस्पताल से डिस्चार्ज हुए प्रदीप चौहान, कपिल वैद्य, रमेश अग्रवाल मरीज बेहद खुश थे। इनका कहना था कि हमें बेहतर इलाज मिला। इसके फलस्वरूप हम पूरी तरह स्वस्थ हैं। जो खुशियां स्वस्थ होकर हमें मिलीं हैं, वैसी ही खुशियाँ अन्य मरीजों को भी मिलें और वे भी स्वस्थ होकर सकुशल अपने घरों को पहुंचे, यही हमारी शुभकामनाएं हैं।

इंदौर को कोई राहत नहीं : जिस प्रकार तेजी से इंदौर में कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए आने वाले वक्त में कोई राहत नहीं मिलने वाली है। कलेक्टर मनीष सिंह ने भी कहा कि कोविड-19 के हालात को देखते हुए 17 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए कि जिले में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाकर 31 मई तक की जा सकती है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख