ramcharitmanas
✕

दक्षिण अफ्रीका ने हटाया Corona curfew, 2,000 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (09:32 IST)
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका ने कोरोनावायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सबसे पहली बार 2 वर्ष पहले लगाया गया रात का कर्फ्यू हटा दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने राष्ट्रीय कोरोनावायरस कमांड काउंसिल (एनसीसीसी) और राष्ट्रपति समन्वय परिषद (पीसीसी) की गुरुवार को बैठकों के बाद इस आश्य की घोषणा की।

ALSO READ: कोरोना के साए में नया साल, नाइट कर्फ्यू और पाबंदियों के बीच कैसे होगा 2022 का स्वागत...
 
कार्यालय ने देश में वर्तमान में चल रही संक्रमण की चौथी लहर के प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। देश में चौथी लहर में अधिकतर मामले कोरोनावायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के सामने आ रहे हैं। ओमिक्रॉन का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में ही सामने आया था। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कर्फ्यू हटाया जाएगा। लोगों की आवाजाही के समय पर अब कोई पाबंदी नहीं रहेगी। सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

ALSO READ: कोरोना से फिर बिगड़ रहे हालात, मुंबई में 3671 नए मामले, केरल में नहीं थमी रफ्तार
 
बयान में कहा गया कि बंद स्थानों पर 1,000 और खुले स्थानों पर 2,000 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जहां समारोह स्थल छोटे हैं और जहां उचित सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इतने लोग शामिल नहीं हो सकते, वहां समारोह स्थल की क्षमता से आधे लोग ही आमंत्रित किए जाएंगे। अन्य पाबंदिया पहले की ही तरह जारी रहेंगी।
 
बयान में कहा गया कि सभी संकेतक इस ओर इशारा करते हैं कि देश राष्ट्रीय स्तर पर चौथी लहर के चरम को पार कर गया है। इसमें यह भी कहा गया कि पिछले हफ्तों में देश के 9 प्रांतों में से 2 को छोड़कर शेष स्थानों पर मामलों की संख्या कम हुई।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख