Daily Horoscope
✕

Real life hero: नेता, अभि‍नेता, शेफ और मजदूर… सबने कहा, इस मदद के लिए ‘थैंक यू सोनू सूद’

Updated: रविवार, 24 मई 2020 (12:27 IST)
… और सोनू सूद ने कहा, ‘बोला था ना कल मां के हाथ का खाना खाओगे’

बॉलीवुड अपने- अपने तरीके से कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे हैं, लेक‍िन ज‍िस तरह से एक्‍टर सोनू सूद ने लोगों की मदद की, उनकी इतनी तारीफ हो रही है और प्‍यार म‍िल रहा है, ज‍ितना क‍िसी दूसरे एक्‍टर को नहीं म‍िला

वो जो कर रहे हैं, वह क‍िसी आर्थि‍क मदद से कई गुना ज्‍यादा है। दरअसल देशभर में लॉकडाउन में फंसे मजदूर घर जाना चाहते हैं, ऐसे में उन्‍हें जाने के ल‍िए बसें म‍िल जाए तो यह उनके ल‍िए सबसे बड़ी मदद होगी। सोनू सूद यही मदद कर रहे हैं। इसके ल‍िए देशभर में उनकी तारीफ हो रही है। नेता हो या एक्‍टर, कोई बावर्ची या कोई ब‍िजनेसमेन सभी सोनू सूद की तारीफ कर रहे हैं।

इसके साथ ही ट्वि‍टर समेत अन्‍य सोशल मीड‍िया पर वे लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

दरअसल सोनू सूद लगातार मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में उनके घर भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं। अब तो प्रवासी उनसे लोग ट्विटर पर मदद मांग रहे हैं और सोनू उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाने का वादा कर रहे हैं।

एक शख्स ने बस में बैठने के बाद सोनू सूद को ट्वीट करके धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,
‘सोनू सर हम लोग अच्छे से निकल चुके हैं, आप बेफिक्र रहिए। मैं आपको अपडेट करता रहूंगा, लव यू भैया’

इस पर सोनू ने लिखा, ‘हैप्पी जर्नी भाई, बोला था ना कल मां के हाथ का खाना खाओगे। बिहार पहुंचकर सबको सलाम कहना’

स्‍मृत‍ि ईरानी ने सोनू के एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए ल‍िखा है,
‘सोनू, ये मेरा सौभाग्य है कि मैं एक प्रोफेशनल साथी के तौर पर दो दशकों से आपको जानती हूं। मुझे एक्टर के तौर पर आपकी प्रगति पर खुशी मिली है, लेकिन इन हालातों में जिस तरह आपने दयालुता दिखाई इससे मुझे आप पर और भी ज्यादा गर्व हो रहा है। जरूरतमंदों की मदद के लिए आपका शुक्रिया’

ठीक इसी तरह एक्‍टर रव‍ि क‍िशन ने भी ल‍िखा,‘यही सब याद रहता है दुनिया में’

सोनू ने स्मृति ईरानी की तारीफ पर जवाब देते हुए कहा,

‘शुक्रिया मेरी दोस्त, आप हमेशा से प्रेरणा रही हैं। आपके प्रोत्साहित करने वाले शब्दों ने मुझे और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। मैं आपसे वादा करता हूं कि जब तक हमारे हर एक भाई और बहन अपने घर तक नहीं पहुंचते, मैं उनके साथ रहूंगा। जैसे आपने हमें गर्व महसूस कराया है, मैं भी वैसे ही करूंगा। आपको बड़ा सलाम’

सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना काफी खुश हैं। विकास खन्ना ने सोनू के प्रयास के लिए अपनी एक नई डिश का नाम सोनू सूद के गांव मोगा के नाम पर रख द‍िया। मोगा पंजाब का एक गांव है, यह सोनू सूद का गांव है।
विकास ने डिश की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा

‘प्रिय @SonuSood रोज आप हमें प्रेरित कर रहे हैं। अभी मैं आपके सराहनीय कार्य के लिए आपके लिए कुछ खास कुक नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए आपको एक 'डिश' भेज रहा हूं, जिसका नाम आपके पैतृक गांव 'मोगा' के नाम पर रखा है। #Respect #RealHero'

इस पर सोनू सूद ने कहा,
‘आज आपने जो तारीफ आपने भेजी है ये मेरे लिए बेहद खास है। तुम्हारे सभी अच्छे कामों के लिए तुम्हें ढेर सारा प्यार। लव यू मैन। मैं भी दुनिया के बेहतरीन शेफ की बनाई डिश 'मोगा' को चखने के लिए बेक़रार हूं। मेरा पैतृक गांव मोगा काफी गर्व महसूस कर रहा होगा’

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सोनू सूद ने अंधेरी, जुहू, जोगेश्वरी और बांद्रा में हर दिन करीब 45 हजार से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया है। उन्होंने अपने प‍िता के नाम पर यह योजना शुरू कर के हजारों लोगों को खाना खि‍लाया है।

बसों के अलावा वे मजदूरों को खाना भी मुहैया करा रहे हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में उन्‍होंने मुंबई में अपने 6 मंजिला होटल को शहर के स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए भी उपलब्ध कराया है।

वहीं पंजाब में भी सोनू ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1500 पीपीई किट उपलब्ध कराई थीं। सोनू के इन कदमों की लगातार तारीफ हो रही है और लोग उन्हें रीयल लाइफ हीरो कह रहे हैं।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

अगला लेख