suvichar

दिल्ली के कुछ अस्पतालों में कुछ घंटों के लिए ही बची ऑक्सीजन, केजरीवाल ने की केंद्र सरकार से अपील

Updated: मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (23:33 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर अपील की कि दिल्ली को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए और कहा कि कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे में ऑक्सीजन खत्म होने वाली है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है। मैं एक बार फिर केंद्र से आग्रह करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए। कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची हुई है।

ALSO READ: कोरोना से जूझ रहे राज्यों को रोजाना 700 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा रिलायंस, 70 हजार मरीजों की बचेगी जान
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि दिल्ली को तुरंत ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए।  सर गंगाराम अस्पताल ने कहा कि उनके पास केवल 8 घंटे के लिए ऑक्सीजन बची हुई है। अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के लिए 485 बिस्तर हैं जिनमें से 475 बिस्तर भरे हुए हैं। करीब 120 रोगी फिलहाल आईसीयू में हैं।
 
इसके अध्यक्ष डीएस राणा ने कहा कि 6,000 घनमीटर ऑक्सीजन बची हुई है और वर्तमान उपभोग की दर से यह रात 1 बजे तक खत्म हो जाएगी। तुरंत आपूर्ति की जरूरत है। उन्होंने रविवार को कोरोनावायरस रोगियों के लिए ऑक्सीजन की कमी को आपातकाल करार दिया था।

ALSO READ: कोरोनाः क्या ऑक्सीजन एक्सप्रेस से सुलझेगा सप्लाई का संकट

केजरीवाल ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा। दिल्ली सरकार ने सोमवार को 24 सदस्यीय समिति का गठन किया था ताकि कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन का उचित इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।  स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक ऑक्सीजन ऑडिट समिति इसके उपभोग के बर्बादी वाले क्षेत्रों की पहचान करेगी। 
इसमें कहा गया कि काफी संख्या में कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित रोगियों के अस्पतालों में भर्ती होने से ऑक्सीजन की मांग काफी बढ़ गई है।


 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि स्थिति से निपटने में केंद्र को संवेदनशील एवं सक्रिय होना चाहिए ताकि आपूर्ति को लेकर राज्यों में संकट नहीं हो। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 प्रबंधन के नोडल मंत्री सिसोदिया ने कहा कि सभी अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी को लेकर उन्हें एसओएस कॉल मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले लोगों को विभिन्न राज्यों में रोका जा रहा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख