ramcharitmanas

कैसे लड़ेंगे Corona से, सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने के 2 दुखदायी दृश्य

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (15:50 IST)
नई दिल्ली। देश में आज ही यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे सख्ती से इसका पालन करें, लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। खुलकर लॉकडाउन को तोड़ रहे हैं साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी अंगूठा दिखा रहे हैं। 
 
पहला मामला कर्नाटक के मेंगलोर के एक बाजार का है, जहां खुलेआम लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एएनआई के मुताबिक यहां के एक मछली बाजार में लोगों की भीड़ स्पष्ट देखी जा सकती है। आपको बता दें कि कर्नाटक में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 250 से ज्यादा है, जबकि 9 लोगों की यहां मौत हो चुकी हैं। 
 
इसी तरह दूसरा मामला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का है। वाराणसी के मदनपुरा इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, लेकिन लोग लॉकडाउन को लेकर कितने गंभीर है, इसे आसानी से समझा जा सकता है। 
 
मदनपुरा के पास के इलाके को दरअसल सील नहीं किया गया है, अत: यहां गलियों में लोगों का झुंड साफ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 के आसपास है, जबकि यहां 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मेरठ में पथराव के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है। उस व्यक्ति के संपर्क में आए 5 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही जिस लॉकअप में उसे बंद किया गया है, उसे सैनिटाइज किया गया है।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

अगला लेख