ramcharitmanas
✕

कर्नाटक में Corona virus से बुजुर्ग की मौत, 11 नए मामले आए सामने

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (15:45 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयपुरा में रहने वाले 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 9 पहुंच गई जबकि 11 और लोगों में इस जानलेवा वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोविड-19 पीड़ितों की कुल संख्या 258 पहुंच गई है।
ALSO READ: कर्नाटक में जंगलों से निकलकर सूनी सड़कों पर घूम रहे हैं जानवर
विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व में मृतक की पत्नी भी वायरस से संक्रमित पाई गई थी। उसकी मौत विजयपुरा के विशेष कोविड अस्पताल में हुई। बीती रात भी 2 मरीजों, कलबुर्गी के 55 वर्षीय शख्स और बेंगलुरु शहरी इलाके के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।
 
विभाग के मुताबिक सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक प्रदेश में संक्रमण के 11 और मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 1 व्यक्ति की मौत भी हुई है। अब तक प्रदेश में 258 कोविड-19 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। विभाग ने कहा कि इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 65 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।
 
विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में बागलकोट और कलबुर्गी से 3-3, बेंगलुरु शहरी से 2, चिक्कबल्लापुरा और बेलगावी से 1-1 मामले हैं। विभाग के मुताबिक 11 नए मरीजों में से 7 पहले संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में थे।
 
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 80 मामले बेंगलुरु से सामने आए हैं। इसके बाद मैसुरु में 48 और बेलगावी में 18 लोग संक्रमित मिले हैं। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अगला लेख