biodatamaker

Life in the time of corona: जब तक इलाज नहीं, तब तक क्यों ज़रूरी है सोशल डिस्टेंसिंग?

Updated: गुरुवार, 19 मार्च 2020 (14:58 IST)
एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है, ऐसे में कई देश इस वायरस के वैक्‍सीन बनाने में लगे हैं, लेकिन तब तक सभी देशों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर ‘सोशल डिस्‍टेंसिंग’ रखने के लिए कहा गया है।
यानी जब तक इसका इलाज नहीं आ जाता, तब तक लोगों को एक दूसरे से दूर रहने, वर्क फ्रॉम होम करने और सार्वजनिक स्‍थानों पर भीड़ नहीं बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

आइए जानते हैं आखिर क्‍यों जरुरी है ‘सोशल डिस्‍टेंसिंग’

ऐसे होता है संक्रमण
दरअसल जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैल जाते हैं। इन कणों में कोरोना वायरस के किटाणु मिले होते हैं। जब कोई संक्रमित व्यक्ति नज़दीक आता है तो ये कण सांस के रास्ते आपके शरीर में एंट्री कर सकते हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह को छूते हैं, जहां ये कण गिरे हैं और फिर उसके बाद उसी हाथ से अपनी आंख, नाक या मुंह को छूते हैं तो इसी तरह ये कण आपके शरीर में पहुंच जाते हैं।

इसलिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय और डब्‍लूएचओ ने लोगों से दूरी बनाकर सोशल डिस्‍टेंटिंग रखने के लिए कहा है। स्‍कूल, कॉलेज, जिम, मॉल्‍स, स्‍विमिंग पुल, शादी ब्‍याह, धरना आंदोलन आदि पर इसीलिए रोक लगा दी गई है।

क्‍यों है कोरोनो वायरस के लक्षण?
इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद कोरोना वायरस उसके फेफड़ों में संक्रमण करता है। इस कारण पहले बुख़ार आता है, उसके बाद सूखी खांसी और साथ ही सांस लेने में दिक्‍कत हो जाती है।

वायरस के संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखना शुरू होने में औसतन 5 दिन लगते हैं। जबकि वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ मरीजों में इसके सिंप्‍टोम्‍स काफी बाद में भी देखने को मिल सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वायरस के शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखने के बीच 14 दिनों तक का समय हो सकता है। हालांकि कुछ शोधकर्ता मानते हैं कि ये समय 24 दिनों तक का भी हो सकता है।

बीमार करने से पहले भी हो सकता है संक्रमण
कोरोना वायरस उन लोगों के शरीर से अधिक फैलता है जिनमें इसके संक्रमण हो चुका होता है, लेकिन वैज्ञानिक और डॉक्‍टरों का कहना है कि दस व्यक्ति को बीमार होने से पहले भी वो ये वायरस किसी दूसरे को ट्रांसफर कर सकता है।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख