dharma sangrah
✕

FIR दर्ज होने के बाद गंगाराम अस्पताल की सफाई, बताया लिपिक की गलती

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (08:17 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सर गंगाराम अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के 2 दिन बाद रविवार को अस्पताल सूत्रों ने बताया कि यह एक लिपिकीय त्रुटि थी और मामले को सुलझाया जा रहा है।
 
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कोविड-19 महामारी विनियमन 2020 के कथित उल्लंघन के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था।
 
दिल्ली सरकार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार अस्पताल कथित रूप से कोविड-19 जांच के लिए नमूने लेते वक्त आरटी-पीसीआर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रयोगशालाओं के लिए आरटी-पीसीआर के जरिए नमूने लेना अनिवार्य है।
ALSO READ: PIB के प्रधान महानिदेशक कोरोना संक्रमित, नेशनल मीडिया सेंटर बंद
इस बीच अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि यह एक लिपिकीय त्रुटि थी और मामले को सुलझाया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने 675 बिस्तरों वाले मशहूर गंगाराम अस्पताल को जून को कोविड-19 केंद्र घोषित करते हुए उसे 80 प्रतिशत बिस्तर कोरोना वायरस रोगियों के लिए आरक्षित करने को कहा था।
 
प्राथमिकी के अनुसार कि सीडीएमओ-सह-मिशन निदेशक (मध्य) ने कहा है कि सर गंगाराम अस्पताल 3 जून तक भी आरटी-पीसीआर ऐप का उपयोग नहीं कर रहा है, जो कि कोविड-19 विनियमन 2020 अधिनियम के तहत जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख