ganesh chaturthi
✕

Ground Report : भोपाल में लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर सन्नाटा, दूध, दवा के लिए निकले लोग, जेहन में दिखा कोरोना का डर

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (11:34 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के 6 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद सरकार और प्रशासन हरकत में आ गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर भोपाल सहित 33 जिलों को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। भोपाल में रविवार को 1 दिन में 1 कोरोना पॉजिटिव और कई संदिग्ध मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने 31 मार्च तक जिले में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।
ALSO READ: Corona virus : बड़ी खबर, भोपाल में 24 मार्च तक रहेगा लॉकडाउन
लॉकडाउन के बाद शहर के क्या हालात हैं, इसका जायजा लेने के लिए 'वेबदुनिया' प्रतिनिधि ने शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान पूरे शहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखा।
आमतौर पर इस समय लोगों से गुलजार हो जाने वाले शहर के प्रमुख इलाके न्यू मार्केट की सड़कें सूनी दिखाई दीं। लॉकडाउन के दौरान शहर के पेट्रोल पंप खुले दिखाई दिखाई दिए लेकिन उन पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। लॉकडाउन के दौरान शहर के प्रमुख बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद दिखाई दीं।
ALSO READ: भोपाल में Corona के 4 संदिग्ध मिले, होटल में अलग रखा
प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान मेडिकल की दुकानों को खोलने की अनुमति तो दी है लेकिन इस दौरान मेडिकल दुकान संचालक अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए दिखाई दिए। शहर के कटारा हिल्स इलाके में दवा की दुकान के बाहर प्लास्टिक की रस्सी और बेरिकेड्स लगाकार लोगों को दुकान में एंट्री से बाहर ही रोका जा रहा है।
 
'वेबदुनिया' प्रतिनिधि ने जब इसको लेकर दुकान संचालक से बात की तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिस तरह कोरोना को लेकर मामले सामने आ रहे है, उसके बाद उन्होंने खुद अपनी और स्टॉफ की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है। भोपाल में लॉकडाउन के पहले दिन सुबह सुबह सांची दूध पार्लर और सब्जी की दुकानों पर काफी भीड़ दिखाई दी।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में 2 और लोग Corona पॉजिटिव, कुल 6 मामले हुए, 9 जिलों में लॉकडाउन
'वेबदुनिया' प्रतिनिधि ने जब इन लोगों से बात की तो उनकी बातों में एक डर-सा दिखाई दिया कि आगे स्थिति और बिगड़ सकती है। वहीं लॉकडाउन के पहले दिन पूरे शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए। इसके साथ ही कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम का अमला भी पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख