sundarkand

Lock Down पर PM मोदी का ट्‍वीट, अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (11:04 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को देखते हुए देश के 22 राज्यों में लॉकडाउन है, लेकिन कई शहरों में लोग अभी भी कोरोना वायरस को लेकर सतर्क नहीं हुए हैं। लॉकडाउन पर ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्‍वीट किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्‍वीट में कहा कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने ट्‍वीट में कहा कि कृपया करके अपने आपको बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं। देश में करीब 22 राज्यों में लॉकडाउन है।
 
लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार ने भी एडवायजरी जारी की है। एडवायजरी ने कहा गया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडवायजरी में राज्य सरकारों से लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
रविवार को भी जनता कर्फ्यू के बाद लोग सड़कों पर निकल आए थे। रविवार को 'जनता कर्फ्यू' में शाम 5 बजे कुछ उत्साही इंदौरियों ने जुलूस निकाला था। अहमदाबाद से भी ऐसी तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें लोग सडूकों पर जश्न मनाते नजर आए थे।
 
जुलूस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सुबह 7 से रात 9 तक जनता कर्फ्यू की प्रधानमंत्री ने अपील की थी। शाम 5 बजे उन लोगों के लिए घंटी बजानी थी, जो जान हथेली पर रखकर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों ने घंटी तो बजाई लेकिन कुछ युवाओं ने जुलूस निकाल डाले।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

अगला लेख