biodatamaker

भारतीयों को लगी कोविशील्ड की 125 करोड़ डोज, पूर्ण बाजार प्राधिकार के लिए किया आवेदन

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (15:33 IST)
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि एसआइआई ने कोविशील्ड के पूर्ण बाजार प्राधिकार के लिए भारतीय प्राधिकारियों के समक्ष आवेदन किया है और उल्लेख किया है कि कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति 125 करोड़ खुराकों को पार कर गई है।
 
बाजार प्राधिकार किसी औषधीय उत्पाद जैसे कि दवा को उसके विपणन के संबंध में सहयोग देने के सबूत के तौर पर समीक्षा करने की प्रक्रिया है जिसके तहत उसे बेचे जाने का लाइसेंस दिया जाता है।
 
एसआईआई ने भारत सरकार को टीके की आपूर्ति के लिए कोविशील्ड के निर्माता एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी की थी। भारत सरकार ने इस साल जनवरी में इसके देश में आपात उपयोग की मंजूरी दी थी।
 
पूनावाला ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सिडस्को) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'भारत में कोविशील्ड टीके की आपूर्ति 1.25 अरब खुराकों को पार कर गई है। भारत सरकार के पास पूर्ण बाजार प्राधिकार के लिए पर्याप्त आंकड़ें हैं और इसलिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इस अनुमति के लिए डीसीजीआई और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में आवेदन दिया है।
 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

हंदवाड़ा में हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अमेठी की अर्चना त्रिपाठी बनीं सफल उद्यमी, 30 से 40 हजार रुपए प्रतिमाह कमा रहीं

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

योगी सरकार की FDI नीति का असर, यूपी में ₹2,078 करोड़ का बड़ा निवेश, 1,700 से ज्यादा रोजगार

अगला लेख