suvichar
✕

बड़ी खबर, रूसी वैक्सीन Sputnik V के दिखे साइड इफेक्ट, शुरू से थी संदेह के घेरे में

Updated: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (14:20 IST)
रूस की कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) यूं तो शुरू से ही सवालों के घेरे में थी, लेकिन ताजा खबर के मुताबिक स्पूतनिक V (Sputnik V) के साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में जिन लोगों को Sputnik V नामक यह टीका दिया जा रहा है, उनमें 7 में से एक व्यक्ति ने साइड इफेक्ट की शिकायत की है। इतना ही नहीं रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस बात को स्वीकार किया है। 
 
हालांकि दुनिया में सबसे पहले लांच हुई कोरोना की यह वैक्सीन अपनी शुरुआत के समय से ही संदेह के घेरे में रही है, लेकिन ताजा खुलासे के बाद यह वैक्सीन एक बार फिर संदेह के घेरे में आ गई है। WHO ने भी इस वैक्सीन पर सवाल उठाए थे। वैक्सीन को मॉस्को के गामालया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडिमियोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के साथ मिलकर विकसित किया है।
 
रूस की सरकारी एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्री के बयान के हवाले से बताया कि जिन वॉलेंटियर्स कोरोना वैक्सीन दी गई, उनमें से करीब 14 प्रतिशत में साइड इफेक्ट देखने को मिले हैं। इन वॉलेंटियर्स ने हल्की कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और शरीर के तापमान में वृद्धि आदि की शिकायत की। हालांकि यह भी दावा किया गया है कि ये लक्षण अगले ही दिन गायब भी हो गए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख