Hanuman Chalisa

केजरीवाल बोले, दिल्ली में बढ़ी ऑक्सीजन क्षमता, 3 ऑक्सीजन भंडार संयंत्र लगाए

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (15:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी के तौर पर शहर में अभी तक कुल 171 मीट्रिक टन की क्षमता वाले 3 ऑक्सीजन भंडार संयंत्र लगाए गए हैं।

ALSO READ: देशभर में 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाएंगे सोनू सूद
 
उन्होंने सिरसपुर में स्थित ऑक्सीजन भंडार संयंत्र का दौरा करने के बाद कहा कि यहां 57 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भंडारण क्षमता का क्रायोजेनिक टैंक लगाया जा रहा है और साथ ही यहां हर दिन 12.5 टन की क्षमता वाला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी बना रहे हैं।

ALSO READ: Medical Oxygen क्या है? कैसे हवा से अलग है?...जानिए एक क्लिक पर ऑक्सीजन से जुड़ी बातें
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हमने कुल 171 एमटी क्षमता के साथ प्रत्येक 57 एमटी क्षमता वाले 3 ऑक्सीजन भंडारण संयंत्र अभी तक लगा दिए हैं। युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। उन लोगों का आभारी हूं जिनकी वजह से यह संभव हुआ है। गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल और मई में मामले बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा था। जीवनदायिनी गैस की कमी के कारण शहर के 2 अस्पतालों में कुछ कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई थी।
 
मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि दिल्ली सरकार अगले कुछ हफ्तों में 25 ऑक्सीजन टैंक खरीदेगी और 64 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शहर में ऑक्सीजन का कोई संकट पैदा न हो जैसा कि दूसरी लहर के दौरान हुआ था। साथ ही वह भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए 420 टन की ऑक्सीजन भंडारण क्षमता भी बना रही है। केजरीवाल ने कहा था कि सरकार 150 टन की क्षमता वाला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र बनाने के लिए आईजीएल से भी बात कर रही है। (भाषा)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, संसद मार्च में साथ चलने की अपील, आज जंतर-मंतर पहुंचेंगे केजरीवाल

149वीं अहमदाबाद रथयात्रा विशेष : क्यों 15 दिनों तक बीमार रहते हैं भगवान और क्या है सरसपुर का नाता?

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

कैसे पारदर्शी होगा मंदिरों के चढ़ावे का प्रबंधन

LIVE: अहमदाबाद, पुरी समेत देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्साह

अगला लेख