suvichar
✕

सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला को क्‍यों मिली धमकी, जानिए कारण...

Updated: रविवार, 2 मई 2021 (12:48 IST)
दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने आरोप लगाया कि भारत के शक्तिशाली नेता और बिजनेसमैन उन्हें फोन पर धमका रहे हैं। इनमें कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। उन पर वैक्सीन को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को लंदन के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कोविड-19 की वैक्सीन 'कोविशील्ड' की सप्‍लाई को लेकर आरोप लगाया कि उन्‍हें धमकीभरे फोन आ रहे हैं। सभी 'कोविशील्ड' की सप्लाई तुरंत करने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि खतरे की आशंका को देखते हुए पूनावाला को बुधवार को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली थी। पूनावाला ने फोन कॉल का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों का इस तरह धमकी देना समझ से परे है। वैक्सीन सप्लाई को लेकर मुझ पर भारी दबाव डाला जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि फोन करने वाले कहते हैं कि अगर हमें वैक्सीन नहीं दोगे तो अच्छा नहीं होगा और ये सीधे तौर पर धमकी है। वे समझाने की कोशिश करते हैं कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी तो क्या हो सकता है।

उल्‍लेखनीय है कि पूनावाला इस समय लंदन में हैं। ब्रिटेन में भारतीयों की एंट्री पर बैन लगने से पहले ही वे वहां पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि मैंने लंबे समय तक यहीं रहने का मन बना लिया है। 28 अप्रैल को सीरम ने 'कोविशील्ड' के दाम घटाए थे और पूनावाला ने ट्वीट पर इसकी जानकारी भी दी थी।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

अगला लेख