Hanuman Chalisa

कितने हफ्तों में लगे Covishield वैक्सीन की दूसरी डोज, विशेषज्ञों ने दिया यह जवाब

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (20:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविशील्ड की 2 खुराकों के बीच पहले 4 से 6 हफ्तों का अंतर, फिर इसे 6 से 8 या 12 हफ्ते किया गया जबकि ब्रिटेन में इस अंतराल को कम किया गया है। ऐसे में आम आदमी का भ्रमित होना लाजमी है। लेकिन कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि चिंता की कोई खास जरूरत नहीं है और पहली खुराक के 6 महीने के भीतर दूसरी खुराक प्रभावी रूप से फायदेमंद है।

ALSO READ: दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले परिवार को मिलेगा 50-50 हजार रुपए का मुआवजा, CM केजरीवाल ने किए 4 बड़े ऐलान
 
टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) की अनुशंसा पर सरकार ने पिछले हफ्ते कोविड-19 रोधी टीके कोविशील्ड की 2 खुराकों के बीच अंतराल को 8 हफ्ते की पिछली सीमा से बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया। इसके एक दिन बाद ब्रिटेन ने अपने यहां भारतीय मूल के बी.1.617 स्वरूप के प्रसार के मद्देनजर अपने यहां इस अंतराल को 12 हफ्तों से घटाकर 8 हफ्ते कर दिया था।
 
भारत में टीकों की आपूर्ति कम होने और कई राज्यों द्वारा इनकी गंभीर कमी होने की बात कहने के कारण दोनों खुराकों के बीच अंतराल बढ़ाए जाने की चिंता का जवाब देते हुए प्रतिरक्षा विज्ञानी सत्यजीत रथ ने कहा कि टीके का लगाया जाना काफी लचीला है। पहली खुराक के बाद 1 बार 4 हफ्ते की अवधि पूरी होने पर 6 महीनों तक अगली खुराक कभी भी दी जा सकती है।

ALSO READ: 300 से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार करने वाला व्यक्ति कोरोना से जंग हारा
 
वैज्ञानिकों के मुताबिक टीके की खुराक सुरक्षित हैं और इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे कब दी गईं? अलबत्ता उनका तब ज्यादा असर नहीं होगा, अगर वे पहली खुराक लेने के 1 महीने के अंदर दी जाती हैं। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) के रथ ने बताया कि इसलिए टीके की खुराक कोविड-19 से उबरने या पहली खुराक लेने के कम से कम 1 महीने बाद कभी भी ली जा सकती है।

ALSO READ: पीएम मोदी बोले, कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन सशक्त माध्यम
 
उन्होंने बताया कि दूसरे टीके की खुराक पहली खुराक लेने के 6 महीने के अंदर किसी भी समय दिए जाने पर अच्छा प्रभाव देते हैं। इसलिए दूसरी खुराक या कोविड-19 से उबरने के बाद पहली खुराक 4 हफ्ते से पहले नहीं ली जानी चाहिए। रथ ने कहा कि एनटीएजीआई ये अनुशंसाएं साक्ष्यों के आधार पर कर रहा है और व्यावहारिक कदमों में मदद देने की कोशिश कर रहा है।
 
भारत द्वारा कोविशील्ड की खुराक के बीच अंतर बढ़ाए जाने के समय ही ब्रिटेन द्वारा इस अंतराल को घटाए जाने पर प्रतिरक्षा विज्ञानी विनीता बल ने कहा कि ये फैसले जमीनी हकीकत के आधार पर लिए गए हैं और इसका हां या न में कोई जवाब नहीं होता कि इससे नए स्वरूप को बेहतर तरीके से संभालने पर कोई असर होगा या नहीं? 
 
एक देश में टीके की खुराक के बीच अंतर बढ़ने से ज्यादा लोगों को टीका लग सकेगा जबकि दूसरे देश में अंतराल कम होने से टीकाकरण की गति बढ़ेगी। पुणे के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में अतिथि शिक्षक बल ने बताया कि यदि पर्याप्त खुराक उपलब्ध हैं तो दूसरी खुराक उपयुक्त समय पर दी जानी चाहिए, क्योंकि यह मौजूदा परिस्थितियों में सर्वोत्तम संभव प्रतिरक्षा प्रदान करेगी। 
 
उन्होंने कहा कि एक टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया समय के साथ घटना शुरू हो जाएगी। हालांकि 12 से 16 हफ्तों में इसके पूरी तरह निम्नतम स्तर पर पहुंचने की संभावना नहीं है। बल ने कहा कि इसलिए दूसरी खुराक अब भी 12 से 16 हफ्तों के अंतराल पर प्राप्त की जा सकती है। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

LIVE: इतनी निर्दयी सरकार कभी नहीं देखी, सपा सांसद डिंपल यादव ने की घायलों से मुलाकात

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान

अगला लेख