sundarkand
✕

केरल में चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे स्कूल, सरकार ने दिए इस बात के संकेत

Updated: सोमवार, 9 अगस्त 2021 (16:43 IST)
प्रमुख बिंदु
तिरूवनंतपुरम। केरल सरकार ने कहा है कि प्रदेश में बच्चों के पूर्ण टीकाकरण के बाद वह चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर विचार करेगी, लेकिन यह केंद्र सरकार और संबंधित कोविड-19 विशेषज्ञ एजेंसियों की मंजूरी के तहत होगा। सामान्य शिक्षामंत्री वी. सिवनकुट्टी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: उत्तर प्रदेश में 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल
 
सिवनकुट्टी ने कहा कि ऑनलाइन और डिजिटल कक्षाएं स्थायी समाधान नहीं हैं और प्रदेश में बच्चों के टीकाकरण के बाद स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर विचार किया जा सकता है। मंत्री ने विधानसभा में कहा कि दूसरे प्रदेशों में स्कूलों को खोले जाने संबंधी रिपोर्ट हमने देखी है। हम लोगों को सबसे पहले बच्चों का टीकाकरण करने की जरूरत है और इस मामले में केंद्र एवं राज्य सरकारों के विभिन्न दिशानिर्देशों का पालन किया जाना है।

ALSO READ: दिल्ली में कब से खुलेंगे स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा बयान...
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं संबंधित कोविड-19 विशेषज्ञ समितियों तथा एजेंसियों की मंजूरी के बाद राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोले जाने के विकल्प पर विचार करेगी। विधानसभा में सिवनकुट्टी विधायक रामचंद्रन कडन्नापल्ली द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।(भाषा)

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

अगला लेख