ramcharitmanas

MP में खुल गए स्कूल, प्रदेश ‌में 18 दिसंबर से स्कूलों में रेगुलर लगेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं

Updated: सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (23:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब स्कूलों में कक्षाएं रेगुलर रूप से लगने जा रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए प्रदेश के सभी‌ स्कूलों में 18 दिसंबर से 10वीं और 12वीं की क्लास अब नियमित रूप से लगेगी।
ALSO READ: अमेरिका में टीकाकरण की शुरुआत, नर्स को लगा पहला टीका
आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा मंत्री ‌इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान 10वीं और 12वीं की कक्षाओं को नियमित रूप से लगाने का बड़ा फैसला हुआ।
 
स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल आगामी 18 दिसंबर से नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए संचालित होंगी। यह निर्णय बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए विद्यार्थियों के नामांकन और उपलब्ध अध्यापन कक्ष के आधार पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर कक्षाओं के संचालन पर निर्णय लिया जा सकेगा।
ALSO READ: Special Story:5 सवालों से समझें कोरोना वैक्सीनेशन का पूरा प्लान,जानिए आपके हर सवाल का जवाब!
कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं ऑप्शनल तौर पर लग रही थी जिसमें 1 दिन छोड़कर बच्चों को अभिभावकों की अनुमति के बाद डाउट क्लियर करने के लिए स्कूल बुलाया जा रहा था, लेकिन अब जब यह साफ हो गया है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं तय समय पर होंगी तब स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की क्लास नियमित रूप से लगाने की मंजूरी दे दी है। वहीं 9वीं और 11वीं की कक्षाएं नियमित रूप से लगाने का फैसला स्कूल खुद जिला प्रशासन से मिलकर करेंगे।
 
इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान साफ कर चुके हैं कि 8वीं तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगे और स्कूलों में नया सेशन 1 अप्रैल 2020 से शुरू होगा।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख