Daily Horoscope
✕

यूपी में सोमवार से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

Updated: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (09:37 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना के संक्रमण में गिरावट को देखते हुए राज्य के शिक्षण संस्थानों को 7 फरवरी, सोमवार से कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए खोलने की अनुमति दे दी है।
 
राज्य के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से शनिवार को देर रात जारी किए गए निर्देश के अनुसार उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल और डिग्री कॉलेजों को 07 फरवरी से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोला जा सकेगा।
 
राज्य में कोरोना संक्रमण फैलने की गति में प्रभावी कमी आने के मद्देनजर समस्या के सभी पहलुओं पर विचार करने के उपरांत, सरकार ने 7 फरवरी से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल और डिग्री कालेज खोलने की अनुमति दी है। इससे पहले कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण सरकार ने 16 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला किया था।
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख