Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में 529 पत्रकारों की Corona संक्रमण की हुई जांच, 3 पॉजिटिव पाए गए : केजरीवाल

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (15:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि हाल में 529 मीडियाकर्मियों के नमूनों की जांच की गई थी, उनमें से 3 के कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

केजरीवाल ने संक्रमित पाए गए मीडियाकर्मियों के जल्द सेहतमंद होने की कामना की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि 529 में सिर्फ 3 मीडियाकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। आपको मेरी शुभकामनाएं। आपका काम बहुत अहम है, खासकर महामारी के दौरान। जो संक्रमित पाए गए हैं, मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में काम करने वाले मीडियाकर्मियों की जांच के लिए एक केंद्र स्थापित किया था। इससे पहले मुंबई में 53 पत्रकार संक्रमित पाए गए थे। दिल्ली में मंगलवार तक कोरोना वायरस के 3314 मामले हो गए थे।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख