biodatamaker
✕

Corona से जंग : महाराष्ट्र में स्वास्थ्यकर्मियों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी जाएगी

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (15:37 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को एहतियात के तौर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी जाएगी। साथ में सरकार ने इस दवा के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए।

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने हाल में जारी एक परिपत्र में कहा है कि यह दवाई कोविड-19 के मरीजों और संदिग्ध रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मियों को दी जाएगी। साथ ही उन लोगों को भी यह दवा दी जाएगी जो संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं।

परिपत्र में कहा गया है कि यह दवा कोरोना वायरस निरुद्ध क्षेत्र में घूम रहे सर्वेक्षण दस्तों के सदस्यों को भी दी जाएगी। साथ में उन अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों को भी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी जाएगी जहां कोविड-19 के मामले पाए गए हैं।

परिपत्र में कहा गया है कि चिकित्सा कर्मियों को यह दवा सात हफ्ते तक लेनी होगी जबकि कोविड-19 के संपर्क में आए लोगों को 3 हफ्ते तक यह गोली खानी होगी। चिकित्साकर्मियों को उनकी मंजूरी के बाद ही दवाई दी जाएगी।
परिपत्र में कहा गया है कि दवाई 15 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए। दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह के बाद ही यह दवाई दी जानी चाहिए।

परिपत्र में कहा गया है कि रेटिनोपैथी नाम की आंख की बीमारी से पीड़ित लोगों को भी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन नहीं दी जानी चाहिए।

इसमें कहा गया है कि जिनको रक्त संबंधी बीमारी है, उन्हें चिकित्सा जांच के बाद यह दवाई दी जाए और किसी भी तरह के दुष्प्रभाव का ध्यान रखा जाए।

परिपत्र में कहा गया है कि दवाई लेने के दौरान चिकित्सा कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), एन-95 मास्क और तीन परत वाला मास्क पहनना होगा। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख