biodatamaker

सचिन तेंदुलकर ने दी कोरोना को मात, अब प्लाज्मा भी करेंगे दान

Updated: शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (15:20 IST)
मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 से उबर गये हैं और जब भी वह प्लाज्मा दान करने के योग्य होंगे तो वह ऐसा करेंगे। अपना 48वां जन्मदिन मना रहे तेंदुलकर को 27 मार्च को कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाया गया था तथा वह एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।

ALSO READ: जन्मदिन विशेष: बल्लेबाज सचिन तो हिट ही थे, इस साल हमने कप्तान सचिन को सफल होते हुए देखा
तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, ‘मैं एक संदेश देना चाहूंगा जिसे चिकित्सकों ने मुझे देने के लिये कहा है। मैंने प्लाज्मा दान केंद्र का उद्घाटन किया था और उनका संदेश था, यदि सही समय पर प्लाज्मा दिया जाता है तो रोगी जल्दी ठीक हो सकता है।‘
 
उन्होंने कहा कि मैं निजी तौर पर जब योग्य हो जाऊंगा तब इसे दान करूंगा और मैंने अपने चिकित्सकों से बात की है। तेंदुलकर को आठ अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी और वह घर पर ही पृथकवास पर थे। प्लाज्मा दानकर्ता में इसे दान करने से 14 दिन पहले तक किसी तरह के लक्ष्ण नहीं होने चाहिए। इस दिग्गज बल्लेबाज ने कोविड-19 से उबरने वाले लोगों से प्लाज्मा दान करके दूसरों की मदद करने को कहा।
 
 
तेंदुलकर ने कहा कि हम जानते हैं कि जब तक हम बीमार रहते हैं तब तक हमारे परिजनों, दोस्तों को कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

अगला लेख