Hanuman Chalisa

लंबे अंतराल के बाद UP में 1 जून से सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें

अवनीश कुमार
रविवार, 31 मई 2020 (19:30 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में करोना महामारी के चलते परिवहन विभाग की रोडवेज बसों के संचालन पर लगी रोक अब खत्म होने जा रही है। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश परिवहन निगम 1 जून सुबह 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं को पुनः प्रारंभ करने जा रही है।

इसके लिए परिवहन विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है। आज उत्तरप्रदेश परिवहन विभाग के एमडी राजशेखर ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा है कि परिवहन निगम 1 जून से सुबह 8 बजे से प्रदेश के अंदर समस्त प्रकार के अंतर्जनपदीय बस सेवाएं पुनः प्रारंभ करेगा।

परिवहन निगम अपने समस्त 'सम्मानित यात्रियों' का हार्दिक स्वागत करता है। परिवहन निगम अपने सभी यात्रियों का 'सुगम और सुरक्षित यात्रा' के लिए कटिबद्ध है- - Team UPSRTC।  लंबे समय से बंद पड़ी परिवहन सेवा के चलते हो रही लोगों की समस्याओं का भी निदान होने जा रहा है।

परिवहन विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों में यात्रियों की संख्या कम कर दी गई है और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ और यात्री को यात्रा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

गौरतलब है कि करोना महामारी के चलते प्रदेश में 22 मार्च जनता कर्फ्यू के बाद से ही परिवहन विभाग की तरफ से बसों के संचालन को रोक दिया गया था।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख