sundarkand
✕

दो महीने बाद मुंबई में खुले रेस्तरां व जिम, BMC ने की लोगों से अपील

Updated: सोमवार, 7 जून 2021 (17:33 IST)
मुंबई। कोविड-19 पर काबू पाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बीच करीब 2 महीने बाद सोमवार को मुंबई में रेस्तरां, जिम, सैलून व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान फिर से खुल गए। मुंबई नगर महाराष्ट्र सरकार की 5 स्तरीय अनलॉक योजना की तीसरी श्रेणी में आता है। इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोनावायरस से बचाव में कोई कोताही नहीं बरतें और सभी सावधानियों का पालन करें।

ALSO READ: मुंबई : सड़कों पर फिर दौड़ेंगी बसें, फेस मास्क पहनना होगा अनिवार्य
 
नगर निकाय की परिवहन इकाई बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बसों में बैठने की 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी गई है हालांकि लोकल ट्रेनों में चिकित्सा और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति है। बीएमसी ने एक ट्वीट कर कहा कि मुंबई, एक विनम्र अनुरोध! हम चरणबद्ध तरीके से वापस पटरी पर आ रहे हैं, हमारा मुख्य लक्ष्य कोरोनामुक्त मुंबई है और हम इस संबंध में कोताही नहीं बरत सकते। हमें सावधान रहना होगा। सभी एहतियातों का पालन करें।

ALSO READ: मुंबई : अनलॉक गाइडलाइंस जारी
 
महाराष्ट्र सरकार ने साप्ताहिक सकारात्मकता दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर राज्य में प्रतिबंधों में ढील देने के लिए 5 स्तरीय योजना की घोषणा की है। तीसरी श्रेणी के तहत उन स्थानों पर प्रतिबंधों में ढील दी गई है, जहां संक्रमण दर 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच है। बीएमसी ने प्रतिबंधों में ढील को लेकर रविवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख