ramcharitmanas

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद अब बूस्टर शॉट देने की तैयारी में चीन

Updated: सोमवार, 19 जुलाई 2021 (13:59 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना की रफ्तार कम हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि चीन पूरी तरह से वैक्सीनेशन करा चुके लोगों को बूस्टर डोज देने की तैयारी में है।
 
एक रिपोर्ट के अनुसार चीनी अधिकारी कॉमिरनाटी नाम की वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस वैक्सीन का प्रयोग आमतौर पर अमेरिका और यूरोप में किया जा रहा है, लेकिन फोसुन के पास चीन में वैक्सीन के निर्माण और वितरण का विशेष अधिकार है। 
 
चीन के फोसुन फार्मा और जर्मनी के बायोएनटेक द्वारा डेवलप की गई एमआरएनए वैक्सीन का बूस्टर डोज उन लोगों को लगाए जाने की तैयारी है, जिन्होंने पहले से चीन द्वारा विकसित अन्य वैक्सीन लगवाई हुई है।
 
एक सलाहकार पैनल ने बायोएनटेक की वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है और अब इसे दवा नियामक से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। चीन द्वारा ने यह निर्णय ऐसे समय लिया है जब मंगोलिया, सेशेल्स और बहरीन जैसे देश जिन्होंने कोविड-19 महामारी का सामना करने के लिए चीनी वैक्सीन का इस्तेमाल किया और अब वहां संक्रमण में बड़ा उछाल देखा जा रहा है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक चीन में 1 जुलाई तक 120 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। देश के अधिकतर नागरिकों को सिनोवैक और सिनोफार्म टीके लगाए गए हैं। दोनों टीकों में नई एमआरएनए तकनीक की बजाय वायरस के डेड पार्टिकल्स का प्रयोग किया गया है। 
 
बायोएनटेक की वैक्सीन मौजूदा वक्त में चीनी सरकार की अनुमति का इंतजार कर रही है, ये टीका वायरस के प्रति 95 प्रतिशत तक प्रभावशाली है।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

कौन हैं IAS मेधा रूपम, जिन पर हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना, CEC से भी है कनेक्शन

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

अमेरिकी नौसैनिकों के लिए पटाया की मशहूर 'सोई 6' गली क्यों है बैन? जानें बड़ी वजह

अगला लेख