Hanuman Chalisa

कोरोना से मिल रही राहत, मात्र 7 दिन में नए मरीजों में 26% की गिरावट

रविवार, 30 मई 2021 (09:31 IST)
नई दिल्ली। भारत को कोरोना की दूसरी लहर से छुटकारा मिलता दिखाई दे रहा है। पिछले 3 हफ्तों में भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। उस समय देश में रोज 4 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे थे अब प्रतिदिन 2 लाख से कम नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। पिछले 7 दिन में ही नए मरीजों की संख्या में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 
 
महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल समेत देशभर में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 
 
हालांकि कोरोना से रोज मरने वालों की संख्या अभी भी चिंता का सबब बनी हुई है। देश में अभी भी करीब 3500 लोग इस महामारी की वजह से काल के गाल में समा रहे हैं। 
 
शनिवार को देश में 1.65 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं जबकि 3460 लोग मारे जा चुके हैं। इस दौरान 2.76 लाख लोग रिकवर हुए।

अब तक देश में कोरोना से 2,78,94,800 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,54,54,320 करोड़ डिस्चार्ज हो गए, 21,14,508 एक्टिव मरीज और 3,25,972 लोग मारे जा चुके हैं।
 

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

क्या ईरान रच रहा है ट्रंप की हत्या की साजिश? इजराइली खुफिया रिपोर्ट का दावा

LIVE: MCG स्टेडियम में पीएम मोदी, कहा- आज लास्ट अवर का दबाव नहीं

गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, रंगदारी वसूलने पहुंचे दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

जर्मनी में गर्मी की वजह से इस साल 5,100 लोगों की मौत

Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

अगला लेख