suvichar
✕

Reliance ने मांगी जॉनसन एंड जॉनसन की Vaccine आयात की अनुमति

Updated: शनिवार, 5 जून 2021 (00:09 IST)
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की परोपकारी संस्था 'रिलायंस फाउंडेशन' ने अपने कर्मचारियों के टीकाकरण के वास्ते जॉनसन एंड जॉनसन टीके की खुराक आयात करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन ने देश में अपने कर्मचारियों के टीकाकरण और आंतरिक उपयोग के लिए अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 20 लाख खुराकों का आयात करने की सरकार से अनुमति मांगी है।

सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से हाल ही में किए गए एक संवाद में रिलायंस फाउंडेशन ने कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन के आयातित टीके का इस्तेमाल केवल संगठन के भीतर ही किया जाएगा और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए इसका उपयोग नहीं किया जाएगा।

संगठन ने कहा है कि वह भविष्य में अन्य टीका उत्पादकों से टीके आयात करने की संभावनाओं का भी पता लगा सकता है और इसका उपयोग केवल आंतरिक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना 2010 में आरआईएल की विभिन्न परोपकारी पहलों को गति प्रदान करने के लिए की गई थी।
ALSO READ: Coronavirus 3rd Wave: क्या बच्चों को कोरोना से बचा सकता है फ्लू का टीका?
फाउंडेशन ने सरकार से कहा है कि इस अभूतपूर्व महामारी के दौरान, उसने कोविड-19 अस्पतालों और देखभाल केंद्रों की स्थापना कर और मुफ्त भोजन प्रदान करके समाज को राहत प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है।
ALSO READ: वुहान की लैब में चीनी विज्ञानियों ने ही बनाया था Coronavirus, नई रिचर्स में सनसनीखेज दावा
एक सूत्र ने रिलायंस फाउंडेशन द्वारा मंत्रालय को किए गए संवाद के हवाले से कहा, रिलायंस फाउंडेशन सीमित उपयोग के उद्देश्य से और पूरे भारत में हमारे कर्मचारियों के टीकाकरण और आंतरिक इस्तेमाल के उद्देश्य से अमेरिका से जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके का आयात करेगा। इस टीके का इस्तेमाल केवल संगठन के भीतर ही किया जाएगा, न कि व्यावसायिक उद्देश्य के लिए।(भाषा)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

Meerut News : खादी के कपड़ों से मिट्टी के बर्तनों तक, मेरठ की प्रदर्शनी में दिखी स्वदेशी उत्पादों की चमक

Navratri Special : मां के हौसले से स्टार्टअप बना 'Hostels Near Me', यूपी सरकार ने दी आर्थिक मदद

अगला लेख