manglik dosh calculator
✕

हनुमान चालीसा करने से खत्म होगा कोरोनावायरस, BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की अजीबोगरीब अपील

Updated: रविवार, 26 जुलाई 2020 (00:05 IST)
भोपाल। अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वालीं भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब कोरोनावायरस को खत्म करने के लिए लोगों से एक अजीबोगरीब अपील की है। भोपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रशासन के दस दिनों के लॉकडाउन लगाने के बाद अब भाजपा सांसद ने लोगों से हर दिन पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहा है, सांसद का दावा हैं कि हनुमान चालीसा का एक सुर में पाठ करने से कोरोनावायरस से मुक्ति मिल जाएगी। 
 
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि लोग 26 जुलाई से अपने-अपने घरों में प्रतिदिन पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ शाम 7 बजे करें, 5 अगस्त को 11 दिन के इस अनुष्ठान संपन्न होने पर कोरोना से मुक्ति मिलेगी।   
अपने संदेश में सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक सुर जब लोग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और 5 अगस्त को इस अनुष्ठान का समापन रामलला की आरती के साथ होगा तो उसी दिन अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन हो रहा होगा, तब लोग इस अनुष्ठान का हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समापन करें और भगवान राम के जयकारे लगाए और अपने अपने घरों में या मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर खुशियां मनाएं, जिससे लोगों को जल्द कोरोनावायरस से मुक्ति मिल जाए

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अमित शाह पर खरगे का पलटवार, कहा- अंबेडकर फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

मध्यप्रदेश में सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी! हार के बाद पूर्व मंत्री और सांसद ने न बंगला खाली किया और न किराया चुकाया

अगला लेख