Daily Horoscope
✕

COVID-19 : जयपुर में बनेगा राजस्थान का पहला प्लाज्मा बैंक

Updated: शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (16:38 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक स्थापित करेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से और बेहतर तरीके से लड़ने के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत की जा रही है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान हालात में राजस्थान सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर अति संवेदनशील है। राज्य सरकार द्वारा ठीक होने की दर को बढ़ाने व मृत्युदर को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह चिकित्सालय में प्लाज्मा थैरेपी के अप्रत्याशित और सराहनीय परिणाम को देखते हुए राजस्थान सरकार राज्य के प्रथम प्लाज़्मा बैंक की स्थापना सवाई मानसिंह चिकित्सालय में करने जा रही है।
शर्मा ने प्लाज्मा बैंक का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कोरोनावायरस संक्रमण को हरा चुके लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की।(भाषा) 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख