ramcharitmanas
✕

Rajasthan Omicron Update: राजस्थान में फूटा 'ओमिक्रॉन' बम, एक दिन में 21 नए मरीज मिले, मचा हड़कंप

Updated: शनिवार, 25 दिसंबर 2021 (19:14 IST)
जयपुर। राजस्थान में और 21 लोगों के कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में शनिवार तक ओमीक्रोन से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।
 
राज्य चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में ओमिक्रॉन के 21 नए मामलों की पुष्टि पुणे स्थित एनआईवी प्रयोगशाला ने की है। इनमें जयपुर के 11, अजमेर के 6, उदयपुर के 3 तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति शामिल है।
ALSO READ: Punjab में किसानों ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, 22 संगठनों ने मिलकर बनाई पार्टी
प्रवक्ता के अनुसार, इन मरीजों में से पांच व्यक्ति विदेश यात्रा से लौटे हैं, तीन व्यक्ति विदेश यात्रा करने वालों के संपर्क में आये थे तथा तीन व्यक्ति पूर्व में ओमीक्रोन संक्रमित पाए गए व्यक्ति के 'कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग’ में मिले हैं। इन सभी को विशेष वार्ड में पृथकवास में रखने की प्रक्रिया जारी है।
 
राज्य में शनिवार, 25 दिसंबर तक 43 व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप ये संक्रमित पाए गए हैं इसमें जयपुर के 28, सीकर के 4, अजमेर के 7, उदयपुर के 3 तथा महाराष्ट्र का एक व्यक्ति है।
ALSO READ: Omicron का खौफ : असम सरकार ने नाइट कर्फ्यू का किया ऐलान, 31 दिसंबर की रात रहेगी छूट
उल्लेखनीय है कि राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के और 42 नये मामले सामने आए। राज्य में इस समय कोविड-19 के 244 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8,962 है।

बूस्टर पर फैसला करे मोदी सरकार : राज्य और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को फिर से कहा कि केन्द्र सरकार कोविड से बचाव के लिए ‘बूस्टर खुराक’ के बारे में जल्द फैसला करे।
 
इस संबंध में अखबार में प्रकाशित लेख को साझा करते हुए गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार से पुन: निवेदन है कि बूस्टर डोज के बारे में जल्द फैसला लेकर दिशा-निर्देश जारी करें।’’
 
गहलोत के अनुसार, राज्य के कोविड-19 विशेषज्ञ समूह की राय पर प्रधानमंत्री को 19 नवंबर एवं 6 दिसंबर को पत्र लिखकर केन्द्र सरकार द्वारा ‘बूस्टर’ लगाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने का निवेदन किया है। विशेषज्ञों की राय मानकर हमने सबसे पहले 'बूस्टर’ की मांग की।
 
मुख्यमंत्री के अनुसार अब कई अन्य राज्यों ने भी 'बूस्टर डोज' के लिए केन्द्र सरकार से मांग की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी 'बूस्टर डोज' लगाने की सिफारिश की है क्योंकि शुरुआत में टीका लगवा चुके लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता (कोविड के प्रति) कम होता जा रहा है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख