Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में कोरोना के 1793 नए मामले आए, 14 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (00:24 IST)
जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 1793 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढ़कर 1 लाख 9 हजार 473 हो गई हैं, वहीं 14 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 1293 पहुंच गया है।
 
चिकित्सा निदेशालय की ओर से गुरुवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 369, जोधपुर में 229, कोटा में 149, अजमेर में 115, अलवर में 103, उदयपुर में 90, भीलवाड़ा में 89, सीकर में 69, बीकानेर में 55, पाली में 44, नागौर में 42, गंगानगर में 34, चूरू में 29, बारां में 28, डूंगरपुर और भरतपुर में 27-27, जालौर और बांसवाड़ा में 26-26, झालावाड़ और धौलपुर में 24-24, टोंक, हनुमानगढ़ और बूंदी में 23-23, चित्तौड़गढ़ में 22, सिरोही में 20, राजसमंद में 16, प्रतापगढ़ में 14, जैसलमेर में 12, बाड़मेर में 11, सवाई माधोपुर और झुंझुनू में 10-10, करौली में छह दौसा में चार नए संक्रमित मामले सामने आए।
 
प्रदेश में आज 14 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर मे दो, कोटा, नागौर, पाली, उदयपुर, चूरू, अजमेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, जयपुर, झुंझुनू और सीकर में एक-एक की मौत हो गई।
 
राज्य में अब तक 27 लाख 67 हजार 508 लोगां के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 26 लाख 54 हजार 216 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 1 लाख 9 हजार 473 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई। प्रदेश में वर्तमान में 17 हजार 495 एक्टिव केस बचे हैं। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

अगला लेख