dharma sangrah
✕

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में Corona के 1346 नए मामले, 12 और लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (23:49 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से सोमवार को 12 और मौत हुईं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 967 हो गई है। इसके साथ ही 1346 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 71955 हो गई, जिनमें से 14388 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक राज्य में 12 और संक्रमितों की मौत हुई जिनमें जयपुर, कोटा में तीन-तीन, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, प्रतापगढ़, सीकर, उदयपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 967 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोनावायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 257 हो गई है जबकि जोधपुर में 87, बीकानेर, भरतपुर में 67-67, अजमेर में 65, कोटा में 63, पाली में 42, नागौर में 41, अलवर, उदयपुर में 23-23 और धौलपुर में 19 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। अन्य राज्यों के 39 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

वहीं सोमवार रात साढ़े आठ बजे तक तक राज्य में 1346 नए संक्रमित मामलों में जोधपुर में 255, जयपुर में 251, भीलवाड़ा में 106, अलवर में 85, बीकानेर में 65, अजमेर में 61, पाली में 60, कोटा में 40, चूरू में 35, भरतपुर में 33, उदयपुर में 31, बाड़मेर-सिरोही में 27-27, प्रतापगढ़ में 25, झालावाड़ में 23, राजसमंद में 21, बांसवाड़ा में 20, बारां में 19, सीकर में 18, हनुमानगढ़ में 17, झुंझुनूं में 16, सवाईमाधोपुर में 13, गंगानगर, धौलपुर में 12-12, चित्तौड़गढ़, दौसा, करौली, नागौर में 11-11, डूंगरपुर में 10, बूंदी में 9, टोंक में 8, और जालौर में 3 नए मामले शामिल हैं।
राज्य में अब तक 21,37,137 लोगो के नमूने जांच के लिए गए उनमें से 20,63,202 लोग नेगेटिव पाए ग्‍ए, जबकि 71,955 लोग संक्रमित पाए गए। 1980 लोगों की जांच प्रक्रियाधीन है जबकि 14388 रोगी उपचाराधीन है।राज्यभर में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख