सम्बंधित जानकारी
- हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले अध्यक्ष और 2 विधायक कोरोनावायरस से संक्रमित
- तेलंगाना में Covid 19 के 1842 नए मामले, 6 और मरीजों की मौत
- कोरोनावायरस Live Updates : एसपी बालासुब्रह्मण्यम की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव
- मेरठ में कोरोना मीटर चढ़ने से प्रशासन में हड़कंप, संक्रमितों का आंकड़ा 3293
- भारत में कोविड-19 के 30.44 लाख मामले, मात्र 16 दिन में मिले 1 लाख संक्रमित
बेंगलुरु में BJP सांसद समेत परिवार के कई सदस्य Corona संक्रमित
बेंगलुरु। गुलबर्गा से भाजपा सांसद उमेश जाधव और उनके विधायक-पुत्र अविनाश जाधव के कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उनके परिवार और निजी कर्मचारियों सहित कुल 12 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
सांसद ने रविवार को ट्वीट किया कि उनके परिवारों के सदस्यों और निजी कर्मचारियों में से 12 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले उनकी पत्नी, पुत्री, पुत्रवधू और उनके ड्राइवर को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सांसद जाधव ने कहा कि उनके दो निजी सहायक और उनके पुत्र का एक निजी सहायक और एक ड्राइवर वायरस से संक्रमित हैं। जाधव वर्तमान कर्नाटक विधानसभा के पहले बागी कांग्रेस विधायक थे जिन्होंने पार्टी छोड़ दी और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को पराजित किया।
जाधव ने अपने बेटे को चिंचोली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में भाजपा का टिकट दिलाया। वह सीट उनके इस्तीफे से खाली हुई थी।(भाषा)
