सोमवार, 8 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi said, whoever wants to do drama, let them do it.
Last Updated : सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (11:44 IST)

लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, पीएम मोदी बोले, जिसे ड्रामा करना है करे

PM Modi
लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष के नेताओं को हार की निराशा से बाहर आने की सलाह दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "जो कोई भी ड्रामा करना चाहता है, वह कर सकता है। यहां ड्रामा नहीं, बल्कि डिलीवरी होनी चाहिए। नारों पर नहीं, पॉलिसी पर जोर होना चाहिए।" उन्होंने कहा कि यह सत्र देश की प्रगति के लिए है। इसे हार की भड़ास निकालने का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए।

शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले संसद भवन में पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने के प्रयासों में ऊर्जा भरने का काम करेगा। भारत ने लोकतंत्र को जीया है। समय-समय पर लोकतंत्र को ऐसे प्रकट किया है कि लोकतंत्र के प्रति विश्वास और मजबूत होता है। बिहार चुनाव में भी मतदान का प्रतिशत लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

पीएम मोदी ने कहा, एक तरफ लोकतंत्र की मजबूती और एक तरफ अर्थ तंत्र की मजबूती, जिसे दुनिया बारीकी से देख रही है। भारत ने सिद्ध कर दिया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवर। जिस गति से भारत की आर्थिक गति नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है, वो विकसित भारत के लक्ष्य की ओर जाने में हमें नई ताकत देती है। विपक्ष अपना दायित्व निभाएं, ऐसे मजबूत मुद्दे उठाए। पराजय की निराशा से बाहर आए। कुछ दल पराजय ही नहीं पचा पा रहे। मेरा आग्रह है कि शीतकालीन सत्र में पराजय का मैदान नहीं बनने देना है और विजय का अहंकार भी नहीं बनने देना है। जनप्रतिनिधि के रूप में यहां अपने मुद्दों को रखना है।

पीएम मोदी ने कहा - 'जिसे ड्रामा करना है, करे' : प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ''ड्राम करने के लिए बहुत जगह होती है, जिसको करना है, करता रहे। जिसको भी नारा लगवाना है, लगवा ले, पूरा देश खाली है। यहां नारे नहीं, नीति पर बल देना चाहिए'

SIR और प्रदूषण पर चर्चा ड्रामा नहीं- प्रियंका गांधी : शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी की नसीहत पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि SIR और प्रदूषण पर चर्चा ड्रामा नहीं है। बच्चों के फेफड़े प्रदूषण से खराब हो रहे हैं।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू : लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। स्पीकर ओम बिरला ने बॉलीवुड एक्टर और बीकानेर से सांसद रह चुके धर्मेंद्र को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उनका हाल ही में निधन हुआ था। उनके साथ कर्नल सोनाराम चौधरी, श्रीप्रकाश जयसवाल और रवि राय को भी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

महिला क्रिकेट टीम को जीत पर दी गई बधाई : संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन स्पीकर ओम बिरला ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। वीमेंस टीम इंडिया ने विश्व कप का खिताब जीता था। ब्लाइंड वीमेंस क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर पहला टी20 विश्वकप जीता। उन्हें भी बधाई दी गई। महिला कबड्डी टीम ने भी विश्व कप जीता।
Edited By: Navin Rangiyal 
ये भी पढ़ें
NIA ने डॉ. शाहीन के लखनऊ आवास से जब्त किए गए अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, क्या है इसका लाल किला ब्लास्ट कनेक्शन