Daily Horoscope
✕

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (13:19 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) थमने का नाम नहीं ले रही है और शुक्रवार सुबह इसके 740 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 98 हजार को पार गई, वहीं 7 मरीजों की और मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा भी लगभग 1200 पहुंच गया।
  
जयपुर में 115 : चिकित्सा विभाग के अनुसार इन नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98 हजार 116 पहुंच गई। नए मामलों में सर्वाधिक 115 मामले जयपुर जिले में सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर 89, अलवर 82, अजमेर 66, बीकानेर 51, कोटा 47, नागौर 32, चित्तौड़गढ़ 29, सीकर 28, राजसमंद 24, पाली 21, गंगानगर 20, हनुमानगढ़ एवं उदयपुर में 18-18, डूंगरपुर 16, जालौर एवं झालावाड़ में 14-14, भरतपुर एवं झंझुनूं में 12-12, सिरोही एवं बांसवाड़ा मे 11-11 नए मामले सामने आए हैं। 
 
प्रदेश में सर्वाधिक जोधपुर में : दूसरी ओर, जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 हजार 338 पहुंच गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इसी तरह जयपुर में 14 हजार 116, अलवर 8759, अजमेर 5033, कोटा 7114 एवं भरतपुर 3889, उदयपुर में 2666, बीकानेर 5105, चित्तौड़गढ़ 1210, डूंगरपुर 1245, गंगानगर 846, हनुमानगढ़ 532, जालौर 1455, झालावाड़ 2062, झुंझुनूं 1198,  नागौर 2729, पाली 4480,  राजसमंद 1396, सीकर 2990, सिरोही 1485, बारां 951 एवं बांसवाड़ा 818 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं।
 
बीकानेर में दो, जयपुर, अजमेर, राजसमंद, सीकर एवं उदयपुर में एक-एक और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 1199 पहुंच गई। इससे जयपुर में मृतकों की संख्या बढ़कर 295 पहुंच गई जबकि बीकानेर में इनकी संख्या 89, अजमेर में 82, उदयपुर में 33, सीकर में 22 एवं राजसमंद में 17 हो गई। 
 
25 लाख से ज्यादा टेस्ट : राज्य में कोरोना की जांच के लिए अब तक 25 लाख 72 हजार 191 सैंपल लिए गए जिनमें 24 लाख 72 हजार 374 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक मिली, जबकि 1701 लोगों की अभी रिपोर्ट आनी शेष हैं। हालांकि राज्य में अब तक 80 हजार 490 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और इनमें 79 हजार 222 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में अब 16 हजार 427 सक्रिय मामले हैं। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख