Dhanteras
✕

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में संक्रमितों की संख्‍या 72 हजार के पार

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (13:03 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के मंगलवार सुबह 695 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 72 हजार को पार कर गई, वहीं छह और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 973 पहुंच गई।
 
चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के इन नये मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72 हजार 650 पहुंच गई तथा जयपुर में तीन, बूंदी में दो और उदयपुर में एक और कोरोना मरीज की मृत्यु होने से इससे मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 973 हो गया।
 
नए मामलों में सर्वाधिक 161 जोधपुर में सामने आए हैं। इसी तरह कोटा में 137, भीलवाड़ा 119, जयपुर 115, बीकानेर 104, अलवर में 59 नए मामले सामने आए। इससे जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 856 पहुंच गई जो राज्य में सर्वाधिक हैं। राजधानी जयपुर में 9133, अलवर में 6946, भीलवाड़ा 1973, बीकानेर 3962 एवं कोटा में संक्रमितों की संख्या 4387 हो गई।
 
राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक 21 लाख 37 हजार 137 लोगों की जांच की गई, जिनमें 20 लाख 63 हजार 202 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई जबकि 1285 की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। प्रदेश में अब तक 56 हजार 794 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब 14 हजार 883 एक्टिव मामले हैं। (वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

रोज 30 सिगरेट जितना जहर पी रहे लोग! दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, CJI बोले- पाबंदियां लगाने से नहीं बनेगा काम

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

अगला लेख