ramcharitmanas
✕

Corona के कारण रेलवे ने गंवाए 2903 कर्मचारी, सरकार ने राज्‍यसभा में दिया जवाब

Updated: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (17:58 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी की वजह से रेलवे के 2903 कर्मचारियों की जान जा चुकी है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कोविड के कारण जान गंवाने वाले रेलकर्मियों के 2,782 मामलों में मृतक के परिजन को उन्हें दी जाने वाली बकाया राशि का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा भारतीय रेलवे की नीति के अनुसार, सेवा के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाती है। कोविड-19 महामारी की वजह से जान गंवाने रेलकर्मियों के परिवार के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी की योजना के दायरे में रखा गया है।
ALSO READ: राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच, एक्ट्रेस से भी हो सकती है पूछताछ
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण रेलकर्मियों की मौत के 2,903 मामलों में से 1,732 मामलों में आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई है। वैष्णव ने यह भी बताया कि अब तक 8,63,868 रेलकर्मियों को कोरोना रोधी टीके की पहली खुराक और 2,34,184 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
ALSO READ: राज कुंद्रा के खिलाफ बोलने पर जान से मारने की धमकी मिल रही मॉडल को!
मंत्री ने बताया कि रेलवे में टीकाकरण अभियान के लिए पर्याप्त संख्या में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा, टीके की उपलब्धता और टीकाकरण की इच्छा को देखते हुए सभी रेलकर्मियों के टीकाकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।(भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बांटे प्रमाण पत्र

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटें, सीएम धामी ने दी जानकारी

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही AI-2030 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, एअर इंडिया फ्लाइट हाईजैक होने का अलर्ट

LIVE: राहुल गांधी बोले, देश में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अभिजीत दिपके, कहा- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

अगला लेख