dharma sangrah
✕

राहुल ने ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की कमी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (11:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई शहरों में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की कमी की खबरों के बीच शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने ट्वीट किया कि कोरोनावायरस के कारण ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी और आईसीयू बेड की कमी के कारण बहुत सारी मौतें हो रही हैं। भारत सरकार, यह जिम्मेदारी आप की है।

ALSO READ: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 25 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन लेकर पहुंचा टैंकर
 
गौरतलब है कि देश के कई शहरों में ऑक्सीजन की कमी होने की खबरें आ रही हैं। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत हो गई। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए घटना के पीछे संभावित वजह ऑक्सीजन की कमी को बताया है।

ALSO READ: क्यों ऑक्सीजन का संकट हो गया है भारत में
 
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के विरार में एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर कई कोविड मरीजों की मौत पर भी दु:ख जताया। उन्होंने एक टेलीग्राम संदेश में कहा कि विरार के विजय वल्लभ कोविड सेंटर से दुखद खबर मिली है कि आग लगने से कई मरीजों की मौत हो गई। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे सभी जरूरी मदद मुहैया कराएं।

 
विरार में शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 13 मरीजों की मौत हो गई। आग अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में लगी। घटना के वक्त आईसीयू में 17 मरीज थे। 4 मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें इलाके के अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

अगला लेख