kundali milan
✕

Corona virus पर राहुल का बड़ा बयान, सार्वजनिक करे एक्शन प्लान

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2020 (15:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा संसद के दोनों सदनों में दिए गए वक्तव्य को लेकर गुरुवार को कटाक्ष किया और कहा कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाकर उसे सार्वजनिक करे।
ALSO READ: संसद में दिखा कोरोना का खौफ, महिला सांसद ने मास्क पहनकर पूछा सवाल
गांधी ने ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि भारत सरकार के तहत कोरोना वायरस नियंत्रित है। यह उसी तरह है कि टाइटैनिक का कैप्टन यात्रियों से कह रहा हो कि घबराइए नहीं, क्योंकि यह जहाज डूब नहीं सकता।
 
उन्होंने कहा कि अब समय है कि सरकार इस संकट से निपटने के लिए ठोस संसाधनों के जरिए एक कार्ययोजना बनाए और उसे सार्वजनिक करे। हर्षवर्धन ने गुरुवार को इस विषय पर दोनों सदनों में दिए अपने बयान में स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी दी।
ALSO READ: कोरोना वायरस पर मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संभाली कमान
उन्होंने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, इनमें केरल के वे 3 लोग भी शामिल हैं जिनमें पिछले महीने इसके संक्रमण की पुष्टि हुई थी और स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख