sawan somwar

राहुल का तंज, भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले और मौतें, सरकार कहती है 'सब चंगा सी'

Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (11:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि इस स्थिति के बावजूद सरकार 'सब चंगा सी' कह रही है
 
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कोविड से निपटने की केंद्र की रणनीति के कारण देश मुसीबत में घिर गया है।
 
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, 'कोविड के ख़िलाफ़ मोदी सरकार की 'पूरी तैयारी वाली लड़ाई' ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया। जीडीपी में 24 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आ गई, 12 करोड़ नौकरियां चली गईं, 15.5 लाख करोड़ अतिरिक्त क़र्ज़ से घिर गए और विश्व में कोविड के सर्वाधिक दैनिक मामले और मौतें भारत में हो रही हैं।'
 
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इसके बावजूद सरकार कहती है कि 'सब चंगा सी।'
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 97,570 नए मामले सामने आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,59,984 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में 1201 मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर 77,472 हो गई। (भाषा) 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख