Daily Horoscope
✕

Good Work : पंजाब पुलिस की इस पहल से होगी Corona Virus की हार, गांव के लोगों का भी मिला साथ

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (19:20 IST)
चंडीगढ़। कोरोना वायरस से बनी इस दहशत भरे माहौल में अभी तक आपने पुलिस के कई रूप देखें होंगे, लेकिन पंजाब पुलिस ने जो पहल की है, उससे कोरोना की हार जरूर होगी। पंजाब की रोपड़ पुलिस ने महामारी कोविड 19 के खतरे को भांपते हुए कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगभग 70 प्रतिशत गांवों को स्वेच्छा से एकांतवास में रहने के लिए प्रेरित किया है।
 
रोपड़ जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल शर्मा ने बताया कि 3 अतिसंवेदनशील इलाकों से घिरे जिले को अब तक सुरक्षित रखने के लिए 1200 वालंटियरों ने कारगर काम किया है। इस इलाके में विदेश से लौटे 
440 लोग क्वारंटाइन में हैं तथा 14 संदिग्धों के नमूनों में से 11 पहले ही नेगेटिव पाए गए हैं। तीन अन्य के टेस्ट
 नतीजों का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए पंचायतों, युवा क्लबों और वालंटियरों की सहायता ली जा रही है क्योंकि जि़ले के 424 गांवों  की आबादी करीब 74 प्रतिशत है तथा लोगों को जागरूक करने में ये स्वयंसेवी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इन वॉलंटियरों को सोशल मीडिया समूहों के जरिए नए दिशा-निर्देशों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है, जो जिला मुख्यालयों में पुलिस वॉर रूम से चलाए जाते हैं।

कर्फ्यू लगने के बाद पिछले 8 दिनों में खाने के 30 हजार से अधिक पैकेट और 17,600 पैकेट सूखे राशन के बांटे जा चुके हैं। शर्मा ने बताया कि हम सभी मिलकर काम कर रहे हैं, जिसमें सभी सरपंच, लम्बरदार, चौकीदार और पूर्व सैनिक  शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि गांवों के गुरुद्वारे और मंदिरों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार की सभी हिदायतें और एडवाईजऱीज़ को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रभावशाली ढंग से सहायता की है।

पुलिस अधीक्षक (रोपड मुख्यालय) जगजीतसिंह ने बताया कि किसी भी समय जि़ला पुलिस कार्यालय में सूखे राशन के 500 फूड पैकेट आसानी से उपलब्ध हैं। एक पैकेट 14 भोजन तैयार करने के लिए काफी है।

भोजन के बारे जब भी 112 पर कोई कॉल आती है तो पुलिस की समर्पित टीमें ज़रूरतमंदों को खाने के पैकेट मुहैया करवाती हैं। गांव अकबरपुर के समाज सेवी गुरचरनसिंह ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस हमारी सहायता के लिए आ गई है। हर समस्या का हल किया जा रहा है और नागरिक पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।

कुछ समस्याएं पैदा होती हैं, परंतु हम उनको मिलकर हल करते हैं।  गांव वालमगढ़ के सरपंच जसवंतसिंह ने बताया कि राशन, सब्जियों और दवाओं वाला एक वाहन दिन में दो बार मेरे गांव की एंट्री वाली जगह पर आता है। एमरजैंसी के मामले में हम 112 डायल करते हैं और पुलिस का प्रतिक्रिया प्रशंसनीय है। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख