Daily Horoscope
✕

बकाया वेतन को लेकर टेक्सटाइल मिल के बाहर श्रमिकों का हंगामा, पथराव और हिंसा

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (17:15 IST)
जम्मू। कठुआ जिले में एक टेक्सटाइल मिल के बाहर मजदूरों ने बकाया वेतन को लेकर प्रदर्शन किया और जम कर पथराव किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया। मजदूरों की मांग है उनके बकाया वेतन का भुगतान किया जाए।

लॉकडाउन के कारण वह भुखमरी की कगार पर हैं। बावजूद इसके मिल की ओर से न ही वेतन का भुगतान किया जा रहा है और न ही इस संबंध में कोई आश्वासन दिया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस और मजदूरों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। इससे आक्रोशित मजदूरों ने पुलिस पर पथराव किया। साथ की कई गाड़ियों को तोड़ डाला। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर जाम लगा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

मजदूर तनख्वाह दिलवाने और वापस भिजवाने की मांग कर रहे थे। मजदूर इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ डालीं। बताया जा रहा है कि सारे मजदूर चिनाब टेक्सटाइल मिल के थे। पुलिस को मजदूरों को हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और बाद में एसपी ने जब भोजपुरी में मजदूरों को समझाया तब वे माने।

कोरोना वायरस को फैसले से बचाने के लिए पूरे देश में लाकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के बाद दूसरे राज्यों में घर से दूर फंसे मजदूर बेचौन हो गए हैं। कोई मजदूर पैदल तो कोई साइकल से ही अपने घर चला आ रहा है। इधर जम्मू कश्मीर के कठुआ में चिनाब टेक्सटाइल के सैकड़ों मजदूर सड़क पर उतर आए। मजदूरों ने कपड़ा मिल के बाहर आकर आसपास इलाके में जमकर तोड़फोड़ की।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। मजदूरों का कहना था कि मिल मालिक से उनका बकाया भुगतान दिलवाया जाए और उन लोगों को घर भिजवाने की व्यवस्था की जाए। उग्र मजदूरों ने वहां मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ियां तोड़ डालीं। पुलिस को उन्हें हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा लेकिन कुछ देर बाद वे फिर एकत्र हो गए।

मजदूरों का कहना था कि वे लोग भुखमरी की कगार पर हैं। न तो उनके पास रुपये है न ही उनकी कोई व्यवस्था की जा रही है। कुछ देर बाद वहां पहुंचे एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने भोजपुरी में मजदूरों से बात की तो वही मजदूर तालियां बजाने लगे। एसएसपी ने भोजपुरी में मजदूरों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन मिल मालिक से बात करके उनका वेतना दिलवाएंगे और उनके घर भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

Top News 20 October: राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं

अगला लेख