dharma sangrah

प्रवासी मजदूरों पर राजनीति चली, बसें रुकीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा राजनीति भूल मदद करें

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (15:50 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में बसों से जितने मजदूर घर नहीं पहुंचे उससे ज्यादा तो इस पर राजनीति हो गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से कहा कि कोरोना काल में राजनीति भूल लोगों की मदद करें। 
 
प्रियंका ने कहा कि ऐसे समय में हम सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। ये भारत के वो लोग हैं, जो इस देश की रीढ़ हैं। जिनके खून-पसीने से ये देश चलता है। इनके प्रति हम सबकी जिम्मेदारी है।
 
उन्होंने कहा कि काफी समय से प्रवासी भाई-बहन विषम परिस्थितियों में, कड़ी धूप में, बगैर खाए पैदल अपने गाँव की ओर चल रहे हैं। ये लोग देशभर से आ रहे हैं। कई बहनें गर्भवती होने के बावजूद पैदल चल रही हैं। कई लोग बच्चों को गोद में लेकर जा रहे हैं।
 
प्रियंका ने कहा कि ये बस ले लीजिए और इनसे प्रवासी मजदूरों की मदद कीजिए। उन्होंने कहा कि यह राजनीति का समय नहीं है। सभी दलों को मिलकर लोगों को उनके घर पहुंचाने में मदद करना चाहिए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख