dharma sangrah
✕

गुजरात के अस्पताल में लगी आग, संक्रमित 16 मरीज निकाले गए सुरक्षित

Updated: सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (15:21 IST)
सूरत। जिले के एक निजी अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में रविवार रात आग लगने के बाद कोविड-19 के 16 अत्यंत गंभीर मरीजों को बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ALSO READ: CM केजरीवाल ने अब देश के उद्योगपतियों से मांगी मदद, बोले- ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए आगे आएं
 
उन्होंने बताया कि सूरत के स्टेशन रोड पर स्थित बहुमंजिला इमारत के 5वें तल पर आयुष अस्पताल में रविवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर आग लग गई थी जिसके बाद आईसीयू में भर्ती 16 मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
 
सूरत नगरपालिका आयोग (एएमसी) के प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने कहा कि आग लगने के वक्त इमारत के 5वें तल पर स्थित अस्पताल के आईसीयू में 16 मरीज थे। दमकल विभाग की टीम ने 11 मरीजों को बाहर निकाला और शेष 5 को अस्पताल के स्टाफ ने टीम के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।

ALSO READ: नागपुर स्‍टेशन पर संतरे बेचते थे प्‍यारे लाल, आज बांट दी 85 लाख की ऑक्सीजन, आईआईएम में पढ़ाई जाती है उनकी ‘सक्‍सेस स्‍टोरी’
 
उन्होंने कहा कि आग वातानुकूलन (एसी) शॉर्ट सर्किट होने या ओवरलोड की वजह से वातानुकूलन (एसी) के फट जाने के बाद लगी। पारीक ने बताया कि अग्निशमन दल द्वारा बाहर निकाले गए 11 मरीजों में से 5 को नगर निगम के एसएमआईएमईआर अस्पताल ले जाया गया, 4 को संजीवनी अस्पताल और शेष 2 को आयुष अस्पताल की दूसरी मंजिलों पर ले जाया गया।
 
उन्होंने कहा कि अस्पताल के जिन बाकी 5 मरीजों को कर्मचारियों ने बचाया था, उन्हें कहां रखा गया है इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पारीक ने बताया की आग की सूचना मिलने पर दमकल की करीब 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और 2 गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

LIVE: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

अगला लेख