biodatamaker
✕

प्रिंस विलियम को अप्रैल माह में हुआ था कोरोनावायरस संक्रमण

Updated: सोमवार, 2 नवंबर 2020 (12:17 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम को भी कोरोनावायरस हुआ था और यह प्रत्यक्ष रूप से वही वक्त था, जब उनके पिता प्रिंस चार्ल्स में इस वर्ष की शुरुआत में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बीबीसी की एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
ALSO READ: ब्रिटेन में कोरोना का कहर, 1 महीने के lockdown का हो सकता है विस्तार
खबर में महल के सूत्रों और समाचार पत्र 'द सन' की एक खबर का हवाला दिया गया कि प्रिंस विलियम ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी इसलिए नहीं दी थी, क्योंकि वे किसी को भी परेशान नहीं करना चाहते थे।
ALSO READ: यूरोप में कोरोना का कहर, ब्रिटेन में लगा 4 सप्ताह का लॉकडाउन
किंग्सटन पैलेस ने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया लेकिन खबर से इंकार नहीं किया। समाचार पत्र ने अपनी खबर में कहा कि विलियम का इलाज महल के चिकित्सकों ने ही किया और इसके लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
 
गौरतलब है कि प्रिंस चार्ल्स में मार्च में कोरोनावायरस संक्रमण के हल्के लक्षण थे। संक्रमणमुक्त होने के बाद जनता से पहली मुलाकात में उन्होंने कहा था कि जब वे बीमार थे तो उनकी सूंघने की शक्ति समाप्त हो गई थी और उन्हें किसी चीज का स्वाद भी नहीं आता था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख