sundarkand

Covid 19 जांच के मामले में भारत, अमेरिका के बाद दूसरा बड़ा देश : डोनाल्ड ट्रंप

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (17:04 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे ज्यादा कोविड-19 जांचें की हैं और भारत उसके बाद दूसरे नंबर पर है। रिपब्लिकन पार्टी से फिर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में अपने स्वीकृति भाषण में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने कोविड-19 की जांच करने के लिहाज से दूसरे नंबर पर मौजूद भारत से 4 करोड़ ज्यादा जांच की है।
ALSO READ: Covid-19 : घर में रहकर ही कर सकते हैं कोरोनावायरस से मुकाबला, जानिए क्या करें?
ट्रंप ने गुरुवार रात को कहा कि हमने कॉन्वलेसेंट प्लाज्मा के तौर पर जानी जाने वाली शक्तिशाली एंटीबॉडी उपचार समेत कई प्रकार के प्रभावी उपचारों को विकसित किया है। आपने यह देखा होगा कि जब रविवार रात हमने घोषणा की थी कि हम हजारोहजार जीवन को बचाएंगे। चिकित्सीय प्रगति की बदौलत हमने मृत्युदर को कम कर लिया है और अगर आप संख्याओं को देखेंगे तो पाएंगे कि अप्रैल के बाद से यह 80 प्रतिशत तक घट गई है।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में मौजूद करीब 1,000 समर्थकों के समूह को यह भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विश्व के किसी अन्य देश की तुलना में मृत्युदर सबसे कम है। राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपीय संघ की मृत्युदर हमसे 3 गुना अधिक है लेकिन आपको यह सुनने को नहीं मिलेगा। वे इसके बारे में नहीं लिखते हैं। वे लिखना नहीं चाहते हैं। वे नहीं चाहते कि आप चीजों को समझें।
 
ट्रंप ने कहा कि सब मिलाकर, यूरोप के राष्ट्रों में अमेरिका की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक मामले हैं और अधिक मृत्युदर है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति के उलट उनका प्रशासन कोरोनावायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए विज्ञान, तथ्यों एवं डेटा पर ध्यान देता है।
 
उन्होंने इस वैश्विक महामारी के लिए चीन को जिम्मेदार बताया। साथ ही नर्सों एवं प्रथम प्रतिक्रिया देने वालों का धन्यवाद देते कहा कि अगर हमने बिडेन की बात सुनी होती तो लाखों और अमेरिकी मारे गए होते। अपने भाषण में उन्होंने चंद्रमा पर प्रथम महिला को भेजे जाने की भी जानकारी दी और फिर से चुने जाने पर अंतरिक्ष में अमेरिकी आकांक्षाओं के नए युग की शुरुआत करने का भी वादा किया। ट्रंप ने कहा कि अगर वे फिर से राष्ट्रपति बनते हैं तो अमेरिका 5जी की दौड़ को जीतेगा और विश्व का सर्वश्रेष्ठ साइबर एवं मिसाइल रक्षा प्रणाली बनाएगा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख