dharma sangrah
✕

Covaxin के तीसरे चरण के परीक्षण की तैयारी शुरू, भारत बायोटेक ने भर्ती किए 13,000 वॉलेंटियर

Updated: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (18:18 IST)
नई दिल्ली। भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि उसने कोरोनावायरस की संभावित वैक्सीन कोवाक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए 13,000 स्वयंसेवकों की भर्ती की है। कंपनी ने बताया कि इस चरण के लिए वह विभिन्न स्थानों से कुल 26,000 लोगों की भर्ती करेगी।
ALSO READ: Covid vaccine update : अच्छी खबर, स्वदेशी वैक्सीन Covaxin के पहले चरण के ट्रॉयल का रिजल्ट आया सामने, नहीं दिखा कोई प्रतिकूल प्रभाव
भारत बायोटेक ने एक बयान में बताया कि पहले और दूसरे चरण के चिकित्सकीय परीक्षणों में लगभग 1,000 लोगों पर कोवाक्सिन के असर की जांच की गई थी। भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) के सहयोग से यह वैक्सीन देश में ही विकसित की है।
 
कंपनी के अनुसार वैक्सीन को भारत बायोटेक के बीएसएल-3 संयंत्र में विकसित और विनिर्मित किया गया है। 
भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला ने कहा कि यह भारत में होने वाला एक अभूतपूर्व वैक्सीन परीक्षण है और कंपनी लगातार प्रगति से उत्साहित है। कंपनी ने तीसरे चरण का चिकित्सकीय ​​परीक्षण नवंबर के मध्य में शुरू किया था। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख