ramcharitmanas

निर्मोही का कर्तव्य प्रेम, Corona पीड़ितों के लिए करते हैं 425 किमी का रोज सफर

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (13:27 IST)
बाड़मेर। राजस्थान में सरहदी जिले बाडमेर जिले के लेब टेक्नीशियन प्रेमसिंह निर्मोही मे कोरोना संक्रमण के दौरान जन सेवा का जो जज़्बा और हौसला दिखाया बहुत कम लोगों में होता है।
 
राजकीय अस्पताल बाड़मेर में लेब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत सिंह प्रतिदिन 425 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। जिले में कोरोना के संदिग्धों की जांच के नमूनों की पेकिंग करने के बाद जोधपुर के लिए रवाना होते हैं। वह सैंपल मेडिकल कॉलेज में जमा करवाने के बाद अगले दिन की जांच रिपोर्ट लेकर देर रात पुनः बाड़मेर रवाना होते हैं। 
 
अगले दिन सुबह स्नान आदि कर फिर नमूने लेकर जोधपुर रवाना होते हैं। प्रेम सिंह खुद हार्ट के मरीज हैं। दो साल पहले ही उनका बाईपास हुआ था। इससे उनकी कर्तव्य परायणता में कोई फर्क नहीं पड़ा। मृदुभाषी और कुशल व्यावहारिक प्रेम सिंह इस संकटकाल में अपने परिवार से एक ही शहर में दूर रहकर अपना सेवा धर्म निभा रहे हैं। 
 
पैंतालीस वर्षीय सिंह ने बताया कि देश विपत्तिकाल से गुजर रहा है। ऐसे समय में अपनी योग्यतानुसार सेवा मेरा पहला फर्ज है। संदिग्धों की जांच के नमूने ले जाने में रिस्क है, मगर इस रिस्क को अनदेखा कर सावधानीपूर्वक अपने कार्य को अंजाम देते हैं। 
 
सिंह की अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा और लगन इससे साबित होती है कि उन्होंने अपने सेवाकाल में पदभार ग्रहण करने से लेकर अब तक एक भी आकस्मिक अवकाश नहीं लिया है। (वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है उनका जीवन

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

CM भूपेंद्र पटेल अमेरिका-कनाडा दौरे पर रवाना, Vibrant Gujarat Global Summit 2027 के लिए करेंगे रोड शो

अगला लेख