dharma sangrah
✕

इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 800 के पार

Updated: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (13:19 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड-19’ से संक्रमितों की संख्या 842 तक जा पहुंची है, जबकि यहां वायरस से मरने वालों की संख्या 47 तक दर्ज की जा चुकी है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 842 संक्रमितों में से 584 की हालत स्थिर है, जबकि 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी क्रम में अब तक उपचार के बाद 40 रोगी पूर्णत: स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि गुरुवार को जिले के 536 संदेहियों के सेंपल लिए गए, जिसमें 356 सैंपल की जांचें इंदौर की प्रयोगशाला द्वारा की गई है, जबकि 642 सैंपल की जांच रिपोर्ट दिल्ली स्थित प्रयोगशाला से प्राप्त हुई है। 
 
इसमें गुरुवार को जिले के 244 संदेहियों के संक्रमित पाए जाने के बाद यहां जिले में संक्रमितों की संख्या 842 हो गई है। (वार्ता)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

अगला लेख